'सनम तेरी कसम' फेम अभिनेता हर्षवर्धन अब एक बार रोमांटिक ड्रामा के साथ वापस लौट रहे हैं, फिल्म निर्माताओं ने अभिनेता की नई फिल्म काएलान कर दिया है और साथ ही इसकी रिलीज तारीख भी बता दी है। हर्षवर्धन की आगामी फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' का फर्स्ट लुक ने उनकेफैंस के मन में रोमांच पैदा कर दिया है। इस बार सोनम बाजवा के साथ रोमांस करते दिखेंगे अभिनेता।
फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' के टाइटल के साथ उनका फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इसे पोस्टर को अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कियाहै, जिसमें वो अभिनेत्री सोनम बाजवा के साथ नजर आ आ रहे हैं। शेयर किए गए पोस्टर में दोनों एक्टर इंटेस अंदाज में दिख रहे हैं। इसमें सोनम हाथमें लाइटर लिए हुए हर्षवर्धन द्वारा पकड़े गए गुलाब को जला रही हैं और दोनों रोते हुए नजर आ रहे हैं।
अभिनेता ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए शानदार कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा, ‘2 अक्टूबर 2025, गांधी जयंती और दशहरे पर सिनेमाघरों मेंदिखेगी मोहब्बत, नफरत और ‘एक दीवाने की दीवानियत’। इसका मतलब इस फिल्म को 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
'एक दीवाने की दीवानियत' फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी द्वारा किया गया है। वहीं इस फिल्म का प्रोडक्शन अंशुल गर्ग तो इसे मुश्ताक शेख द्वारालिखा गया है।