इन दिनों सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाना बेहद आसान हो गया है। कोई भी शख्स बिना किसी पुष्टि के झूठी बातें फैला सकता है और यह कुछ ही मिनटों में हजारों लोगों तक पहुंच जाती हैं। खासकर चुनावों से जुड़ी अफवाहें ना सिर्फ लोगों को भ्रमित करती हैं, बल्कि लोकतंत्र की नींव पर भी सवाल खड़ा करती हैं। ऐसे ही एक वायरल दावे को लेकर आज हम आपके सामने का फैक्ट चेक लेकर आए हैं।
क्या वायरल हो रहा है?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, खासकर X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में दावा किया गया है कि बिहार विधानसभा चुनाव 6 चरणों में कराए जाएंगे और चुनाव परिणाम 24 नवंबर 2025 को घोषित होंगे।
इस फर्जी पोस्ट में चुनाव की तारीखें कुछ इस प्रकार बताई गई हैं:
	- 
	पहला चरण: 21 अक्टूबर 
- 
	दूसरा चरण: 24 अक्टूबर 
- 
	तीसरा चरण: 28 अक्टूबर 
- 
	चौथा चरण: 1 नवंबर 
- 
	पांचवां चरण: 9 नवंबर 
- 
	छठा चरण: 20 नवंबर 
- 
	परिणाम: 24 नवंबर 
लोगों ने इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करना शुरू कर दिया और इस पर विश्वास जताने लगे, जिससे अफवाह को बल मिला